कोरोनावायरस महामारी के बीच जारी लॉकडाउन में प्रवासी मज़दूरों की हादसों में मौत की खबरों के बीच आज फिर एक बुरी खबर सामने आई।
उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर में पंजाब से पैदल चलकर बिहार जा रहे 10 मज़दूरों को मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे (उत्तर प्रदेश) पर बुधवार देर रात यूपी रोडवेज़ की बस ने कुचल दिया जिससे 6 मज़दूरों की मौत हो गई। इसको लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, "उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख। श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों। ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।"
उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख. श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 14, 2020
पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों. ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती. इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए.
इस मामले में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।"
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 14, 2020
"सीएम ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्त, सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना से संबंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"
No comments:
Post a Comment
आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।