दुनिया के एक मात्र नेता नरेंद्र मोदी को फॉलो करता है व्हाइट हाउस - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Friday, April 10, 2020

दुनिया के एक मात्र नेता नरेंद्र मोदी को फॉलो करता है व्हाइट हाउस



अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का शक्ति केंद्र व्हाइट हॉउस के ट्विटर हैंडल द्वारा विश्व के अंतर्राष्ट्रीय नेताओं में से सिर्फ नरेंद्र मोदी समेत 2 और ट्विटर हैंडल को फॉलो किया जाता है।

व्हाइट हॉउस, जिसके ट्विटर हैंडल पर 21 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं। व्हाइट हॉउस 19 लोगों को फॉलो करता है जिसमें 16 अमेरिकी हैं शेष तीन भारतीय ट्विटर हैंडल हैं। पीएम मोदी को व्हाइट हॉउस द्वारा फॉलो किया जाना दर्शाता है कि अमेरिका भारत को रणनीतिक साझेदारी में कितनी प्राथमिकता देता है।



व्हाइट हॉउस के हैंडल द्वारा पीएम मोदी के अलावा भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री कार्यालय और अमेरिका में भारतीय दूतावास को भी फॉलो किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक अच्छा तालमेल है। दोनों नेताओं ने बीते वर्षों में कई द्विपक्षीय वार्ताओं में मुलाकात की है।

इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर कहा था कि " वह आश्चर्यचकित होंगे अगर प्रधान मंत्री मोदी मलेरिया-रोधी दवा (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाएंगे।"

ट्रम्प ने पीएम मोदी के साथ अपने रविवार के फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा कि, "मैंने नहीं सुना कि यह उसका निर्णय था। मुझे पता है कि उन्होंने अन्य देशों के लिए निर्यात रोका है लेकिन मैंने कल उससे बात की थी और हमारी बहुत अच्छी बात हुई थी।" यदि वह इसे आने की अनुमति नहीं देते हैं तो इसका प्रतिशोध लिया जाएगा।

 भारत द्वारा दवा के निर्यात के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "महान" और "वास्तव में अच्छा" नेता कहा था।

Post Bottom Ad

Pages