एक्टर सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, बसों की व्यवस्था कर भेजा मज़दूरों को उनके घर - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, May 12, 2020

एक्टर सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, बसों की व्यवस्था कर भेजा मज़दूरों को उनके घर

कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच सबसे ज़्यादा इसकी मार झेल रहे मज़दूरों के लिए बॉलीवुड की तरफ से कई मदद के हाथ आगे आए हैं। मदद पहुंचाने वालों की लिस्ट में सलमान खान के बाद अब एक्टर सोनू सूद का नाम इसमें शामिल हो गया है।

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अभिनेता सोनू सूद ने कर्नाटक में प्रवासी मजदूरों घर को वापस भेजने के लिए मुंबई में दस बसों की व्यवस्था की है। कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे से बसें रवाना हुईं। सोनू सूद ने एक बयान में कहा कि इस महामारी के समय में हर भारतीय अपने परिवारों और करीबियों के साथ रहने का हकदार है। 

उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं, हर भारतीय अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहने का हकदार है। मैंने लगभग दस बसों में इन प्रवासियों को घर पहुँचने में मदद करने के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों से आधिकारिक अनुमति ली है।"

इससे पहले, सोनू सूद ने पंजाब में डॉक्टरों को 1,500 से अधिक पीपीई किट दान किए थे। इन्होंने पिछले महीने अपने मुंबई के होटल को फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए आवास के रूप में दिया था।

जुड़े रहिये हमारे फेसबुक पेज Kadak Miajji से

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages