URI- The Surgical Strike (क्यों जरूरी थी यह फिल्म?) - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, October 16, 2018

URI- The Surgical Strike (क्यों जरूरी थी यह फिल्म?)


जनवरी 2019 में एक फिल्म आ रही हैं " URI - The Surgical Strike. जिसका टीज़र अभी हाल में रिलीज़ हुआ हैं। अबतक 50 से अधिक बार यह टीज़र देख चुका हैं। मात्र एक मिनट के इस टीज़र को देखकर गर्व से स्वतः ही आँखों में पानी आ जाता हैं। 


कुछ दिन पहले ही यूट्यूब (चैनल History TV18 ) पर सर्जिकल स्ट्राइक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री Special Operations : India's Surgical Strike का नाटकीय रूपांतरण देखा। कसम से ऐसी डॉक्यूमनेट्री मैंने आजतक नही देखी थी, मानो पूरा ऑपरेशन ही आँखों के सामने हो रहा हो। कितना जोखिम, कितना तनाव, कितनी परेशानियों में हमारे जवानों ने उस मिशन को सफल किया था, यह देखकर छाती चौड़ी हो जाती हैं और आँखे नम।


बात दो साल पुरानी हो गयी हैं इसलिए याद दिला दूँ की उस वक़्त कुछ लोग इस सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। मैं जब यूट्यूब पर इस सर्जिकल स्ट्राइक का नाटकीय रूपांतरण देख रहा था तो बार-बार मुझे यह सबूत वाली बात खटक रही थी। सोच रहा था कि कितना जोखिम भरा काम हैं, कितना रिस्क हैं..हर क्षण, हर पल मौत का खतरा हैं। और इस बहादुरी का, इस खतरे का, इस जोखिम का सबूत चाहिए उनलोगों को जिन्होंने आलीशान बंगलो में रहकर, बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमकर इस देश को दीमक की तरह चाट लिया।


इस तरह की डॉक्यूमेंट्री और इस तरह की फिल्म करारा तमाचा हैं उनलोगों के मुंह पर। शुक्रिया "आदित्य धर" इस फिल्म का निर्माण करने के लिए।

- आशीष

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages