साप्ताहिक खिचड़ी :पढ़िए पूरे सप्ताह की ख़बरें एक साथ यहाँ। - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Sunday, December 2, 2018

साप्ताहिक खिचड़ी :पढ़िए पूरे सप्ताह की ख़बरें एक साथ यहाँ।


महाराष्ट्र सरकार ने दी मराठा आरक्षण को मंजूरी

महाराष्ट्र कैबिनेट की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र विधानसभा ने भी मराठा समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थाओं में 16 प्रतिशत रिज़र्वेशन को मंजूरी दे दी।महाराष्ट्र में इससे पहले एससी-एसटी-विमुक्त जनजाति और पिछड़ी जातियों के लिए 52 प्रतिशत रिज़र्वेशन था मराठा रिज़र्वेशन इसके ऊपर है. यानी महाराष्ट्र में अब सरकारी नौकरियों और सरकारी शिक्षा संस्थाओ में रिजर्वेशन 68 फ़ीसदी हो गया है, जो तमिलनाडु के 69 पर्सेंट आरक्षण के आसपास हैमराठा समुदाय को रिज़र्वेशन देने से कुल रिज़र्वेशन 50% से ऊपर हो जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट के इंदिरा साहनी केस के फ़ैसले के ख़िलाफ़ है


सरकार ने बदला जीडीपी मापने का पैमाना

 जीडीपी (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) यानी सकल घरेलू उत्पाद की दर एक 'आधार वर्ष' के उत्पादन की क़ीमत पर तय होती हैभारत में जीडीपी की गणना हर तीसरे महीने यानी तिमाही आधार पर होती है.अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलावों के मद्देनज़र आधार वर्ष की अवधि में समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं2015 में इसी बदलाव के तहत आधार वर्ष को 2004-05 से अपडेट कर 2011-12 किया गया.इससे जीडीपी के दो अनुमान मिले- 2004-05 के आधार वर्ष के साथ पुरानी सीरीज़ और 2011-12 के नए आधार वर्ष पर नई सीरीज़.भारत में जीडीपी की गणना हर तीसरे महीने यानी तिमाही आधार पर होती है


 नहीं रहे  पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश

अमरीका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच. वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया हैसीनियर बुश के बड़े बेटे बुश जूनियर ने अपने पिता के बारे में कहा कि वो दृढ़ चरित्र वाले व्यक्ति थे और बच्चों के लिए सबसे बेहतर पिता थे।फिलहाल उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सीनियर बुश पार्किन्सन की बीमारी से ग्रस्त थे।इसी साल अप्रैल में सीनियर बुश को खून में इन्फे़क्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी1980 के दशक में राष्ट्रपति रोनल्ड रीगन के प्रशासन के दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति की भूमिका निभाई बाद में वे 1989 से 1993 तक देश के राष्ट्रपति रहे
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव

यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि रूस के विशेष बलों ने बंदूक़ों से लैस दो नावों और नौकाओं को खींचने वाले एक जहाज़ का पीछा किया और फिर उन्हें अपने क़ब्ज़े में ले लियाइस घटना में क्रू के छह सदस्य ज़ख्मी हुए थेरूस और यूक्रेन के बीच क्रीमिया को लेकर तनाव सालों पुराना है2003 की संधि के मुताबिक़, रूस और यूक्रेन के बीच कर्च स्ट्रेट जलमार्ग और अज़ोव सागर के बीच जल सीमाएं बंटी हुईं हैं.अब यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों में मार्शल लॉ लगाया जा चुका है इस मॉर्शल लॉ को सीधा असर रूस-यूक्रेन के सरहदी इलाक़ों पर सबसे ज़्यादा होगा
सुनील अरोड़ा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला


चुनाव आयोग में सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। ओम प्रकाश रावत शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे राजस्थान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे पदों पर रहने के अलावा केंद्र सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
वर्ल्ड कप हॉकी: भारतीय टीम अपने घर में चमत्कार कर पाएगी?

भारत अपनी मेजबानी में बीते बुधवार से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू हुए 14वें विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए हैइस बार विश्व कप में भारत सहित 16 टीमें हिस्सा ले रही है इन टीमों को चार पूल में बांटा गया है साल 1975 का चैंपियन मेंज़बान भारत पूल सी में बेल्ज़ियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के साथ है इस विश्व कप में भारत की कप्तान मनप्रीत सिंह संभाल रहे हैं उनके अलावा टीम में सबसे भरोसेमंद और अनुभवी गोलकीपर पी श्रीजेश भी है
ISRO का नया कमाल, PSLV ले उड़ा 31 सैटेलाइट

 पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) ने अपनी 45वीं उड़ान PSLV-C43 में HysIS और 30 अन्य सैटेलाइट लॉन्च की हैंये लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस स्टेशन के फ़र्स्ट लॉन्च पैड से हुई. इस साल PSLV का इस्तेमाल करने वाला ये छठा मिशन है HysIS, भारत की अपनी ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट है ये भारत को कृषि, वन, तटीय इलाक़ों, नदियां-झीलें, मिट्टी और दूसरे जियोलॉजिकल पर्यावरण से जुड़ी कई ऐप्लिकेशन के लिए हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सर्विस मुहैया कराएगी

आमिर ख़ान ने माफ़ी मांगकर बताया- क्यों फ्लॉप हुई फ़िल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान?


आमिर ख़ान ने बीते सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ''फ़िल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दर्शकों को पसंद नहीं आई मैं इस बात की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं मुझे लगता है कि हम ग़लत साबित हुए हमने कोशिश पूरी की,कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी कहीं न कहीं हम ग़लत साबित हुए.''हालांकि कुछ गिनती के ऐसे भी लोग थे, जिन्हें ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पसंद आई थी.आमिर ने ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ''कुछ लोगों को फ़िल्म पसंद आई हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैंलेकिन ऐसे लोग बहुत कम हैं ज़्यादातर लोगों को फ़िल्म पसंद नहीं आई है इस बात का हमें एहसास हैकहीं न कहीं हम ग़लत गए हैं मैं इस बात की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं''
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया चेक बाउंस चार्ज

चेक बाउंस होने पर एचडीएफसी की ओर से लिया जाने वाला जुर्माना



चेक बाउंस होने पर आईसीआईसीआई की ओर से लिया जाने वाला जुर्माना
अम्बरीश कुमार (हिंदी पत्रकारिता )

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages