भोली पंजाबन वेड्स गुड्डू पंडित-कोरोना ने इनकी शादी का 'बैंड बजा दिया - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Thursday, March 19, 2020

भोली पंजाबन वेड्स गुड्डू पंडित-कोरोना ने इनकी शादी का 'बैंड बजा दिया

                                       

करोना का कहर बादस्तूर जारी है। दफ्तर में काम करने वाले वर्क फ्रॉम होम की शरण में हैं, और पहली बार पब्लिक धारा144 से खुश नजर आ रही है। 50 से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक है। यहां तक की सिनेमा हॉल और जिम को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है।


अब तो कोरोना की वजह से शादियां भी कैंसिल की जा रहीं हैं। और कोरोना ने कोई ऐसी-वैसी शादी कैंसिल नहीं कराई है, बल्कि इसकी वजह से दो दबंग प्रेमियों की शादी कैंसिल हुई है। और उन दो मशहूर दबंगों का नाम है गुड्डू पंडित और भोली पंजाबन।

हां भाई हां आप सही सोच रहे हैं वही अपने मिर्जापुर वाले गुड्डू पंडित जिनकी मम्मी को चाहिए फुल रिस्पेक्ट और वही भोली पंजाबन जिसने दिल्ली के 4 फुकरे लौंडों की जिंदगी झंड कर के रख दी थी।

मिर्जापुर के गुड्डू भैया कोरोना को अपने इस्टाइल में धमकाते हुए

चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल बात यह है कि बॉलीवुड के मशहूर प्रेमी युगल मिर्जापुर फेम अली फज़ल और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम रिचा चड्ढा ने कोरोना के चलते अप्रैल में होने वाली अपनी शादी का प्लान कैंसिल कर दिया है।

फरवरी में दोनों स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर अनाउंसमेंट किया था। और इस शादी में अमेरिका और यूरोप से भी कई सारे मेहमान शामिल हो रहे थे। शादी की लोकेशन भी दिल वालों की दिल्ली ही थी, जहां फिलहाल कोरोना की वजह ले लॉकडाउन हो रखा है।


इन्हीं सब वजहों के चलते इन दोनों फिल्मी जगत के प्रेमियों ने फिलहाल के लिए अपनी शादी को टालने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages