भारत में नोबल कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसमें पुष्ट मामले बढ़कर 170 और तीन की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं बंद कर दी गई हैं जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कुछ राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
बिहार सरकार ने पहली बार किसी बिमारी को महामारी घोषित करते हुए बिहार के सभी शिक्षा संस्थान , हॉस्टल, लॉज आदि को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।
इटली के आधिकारिक सूचना ने एक दिन में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा 475 नई मौतें दिखाई ।
अमेरिका में दो अमेरिकी सांसदों ने कोरोनावायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है और अमेरिका में इस जानलेवा वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 150 को पार कर गई है जबकि करीब 10 ,000 लोग संक्रमित हुए हैं ।
कोरोना वायरस के वैश्विक आंकड़ों का एक संक्षिप्त रिपोर्ट
(19 मार्च 2020 , सुबह 9 बजे तक )
अब तक पाए गए कुल मामले - 2,19, 265
पूर्णतः ठीक हो चुके मरीज - 85, 745
वर्तमान में संक्रमित मरीज - 1 ,24, 552
सामान्य स्थिति में मरीज - 1 ,17, 738
नाजुक हालत में मरीज - 6, 815 (5 %)
अब तक हुयी मौतें -- 8 ,968 (9 %)
चीन ने बीते तीन दिनों में नए मामले बहुत कम मामले दिखाए हैं जबकि
इटली में संक्रमित लोगों और इससे हुयी मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
अबतक चीन ने 3,245 तथा इटली ने 2,978 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।
चीन ने 80, 928 संक्रमित लोगों में से 70, 420 लोगों के ठीक होने का दावा किया है
तथा वर्तमान में 7, 263 लोग संक्रमित बताये गए हैं जिनमे 2, 274 लोगों की हालत नाजुक है।
वहीं इटली के 35, 713 संक्रमित लोगों में 4 ,025 लोगों के पूर्णतः ठीक हो जाने का दावा किया
तथा वर्तमान में 28710 लोग संक्रमित बताये गए हैं जिनमे 2,257 लोगों की हालत नाजुक है।
भारत में अब तक 170 संक्रमित लोगों की पुष्टि हुयी है जिसमे 3 लोगों की मौत , 15 लोग पूर्णतः स्वस्थ तथा 152 अभी भी संक्रमित बताये गए हैं।
अच्छी खबर यह है कि इनमे से किसी की हालत नाजुक नहीं बताई जा रही है।
कोरोना वायरस पर लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहिये हमारे फेसबुक पेज कड़क मिजाजी से
अलग-अलग देशों के आंकड़ों के लिए यहाँ क्लिक कर देश का नाम कमेंट करें।

No comments:
Post a Comment
आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।