पार के ख़लील - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Saturday, April 11, 2020

पार के ख़लील


हाल-ए-दिल अपना
अब मैं कैसे बताऊं
समझ नहीं आता
सदाए-हक या दुश्मनी निभाऊं
टूटने का डर भी तो बचा नहीं
मस्हूक का हस्र किसे दिखाऊं
कोई ख़्वाहिश नहीं बड़ा होने की
सदाए अर्श है कि जर्रा-जर्रा में समाऊं
मेरे गुलशन के अंजान माली
तेरी ख़लिश में कहीं
नागफनी न बन जाऊं
समझ नहीं आता
सदाए-हक या दुश्मनी निभाऊं।

संदीप कुमार वर्मा की कलम से


ई मेल-yesandeep@gmail.com
कवि महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages