देशव्यापी कोरोनावायरस महामारी के बीच कई देशों ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस क्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेन्स पर मीटिंग्स, डिस्कशन का चलन बढ़ गया और लोकप्रिय हुआ Zoom App.
इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है कि एक ओर जहां व्हॉट्सऐप 4 लोगों से ज्यादा के वीडियो कॉन्फ्रेंस की अनुमति नहीं देता वहीं Zoom App आपको करीब 100 लोगों को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर ला सकता है। लेकिन आजकल ये ऐप खबरों में इसलिए है क्योंकि Google ने बुधवार को सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों के लैपटॉप से ज़ूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्लिकेशन पर बैन लगा दिया है।
गूगल के प्रवक्ता जोज़ कैस्टानेडा ने कहा, "हाल ही में, हमारी सुरक्षा टीम ने ज़ूम डेस्कटॉप क्लाइंट का उपयोग करते हुए कर्मचारियों को सूचित किया कि यह अब कॉर्पोरेट कंप्यूटर पर नहीं चलेगा क्योंकि हमारे कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप्स के लिए यह हमारे सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करता है।"
उन्होंने आगे कहा कि Google अब भी मोबाइल एप्लिकेशन और ब्राउज़र के माध्यम से ज़ूम का उपयोग करने की अनुमति देगा।
Zoom App का इस्तेमाल लोग वर्क फ्रॉम होम के लिए कर रहे हैं। साथ ही स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज के लिए इसे यूज कर रहे हैं।




No comments:
Post a Comment
आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।