बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए बगावती सुर तेज़ कर दिए हैं। 2004 और 2009 में भाजपा के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव जीतने वाले उदय सिंह सीमांचल का एक बड़ा नाम है।
पर पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में नीतीश कुमार(जेडीयू) के एनडीए से बाहर आ जाने के बाद पूर्णिया की इस सीट से जदयू ने संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा। उदय सिंह भाजपा की लहर होने के बावजूद चुनाव हार गए और दूसरे स्थान पर रहे।
अब पुनः बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच उदय सिंह ने फेसबुक पर एक मार्मिक पोस्ट लिखकर अपने बगावती तेवर दिखाए हैं।
उदय सिंह के द्वारा लिखित फेसबुक पोस्ट ⬇️
यह मेरी पार्टी को क्या हो गया कि डर के मारे आत्मसमर्पण हीं कर डाला। 40 सीटों में से मात्र 17 सीटों पर लड़ने का फैसला...
Posted by Uday Singh on Wednesday, 26 December 2018

No comments:
Post a Comment
आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।