"ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान " की "ठगी" के लिए मांगी "दंगल पापा" ने माफ़ी।
जी हाँ सही सुना आपने , "दंगल पापा" यानि आमिर खान ने दर्शकों से ठगी करने वाली सितारों और सुपरस्टारों से सजी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की असफलता के लिए और दर्शकों को सही एंटरटेनमेंट न दे पाने के लिए माफ़ी मांगी है।
आमिर खान ने कहा है की "निश्चित तौर पर ये फिल्म दर्शकों की अपेक्षा पर उतनी खरी नही उतरी और इसकी वो पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और कहीं न कहीं वो गलती कर गये जिसके कारण फिल्म उतनी प्रभावी नहीं रही ,उन्होंने कहा हांलांकि मैं अपनी फिल्मों के बहुत करीब रहता हूँ पर इस बार चूक हो गयी।
आमिर ने बोला की भविष्य में वो कोशिश करेंगे की दर्शकों के साथ फिर ऐसा न हो"।
🔸मुश्किल से 150 करोड़ का आंकड़ा छू पायी
अमिताभ बच्चन , आमिर खान सरीखे दिग्गज कलाकारों से सजी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने भले ही पहले दिन 50 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस किया पर अगले ही दिन कमाई बिल्कुल कम हो गयी , दर्शकों के और critics के खराब रिव्यु के बाद कमाई में एकदम ब्रेक लग गया और आलम ये है की कमाई के 150 के पार पहुँचने में सांस फूल रही है।
🔸कहानी में हो दम ,तभी चलेगी फिल्म "धमाधम"
यह फिल्म साबित करती है की चाहे आप कितने भी महानायक या महाकालाकार फिल्म में ले आइये पर यदि कहानी में दम नहीं है तो फिल्म धड़ाम से बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ेगी । अब दर्शक अच्छी कहानी और फिल्म की मांग करते हैं , अब वो जमाने लद चुके हैं जब एक ही घिसी पिटी रद्दी कहानी को लेकर फिल्म बना दी जाये और फिल्म हिट भी जो जाये। अब तो लोगों को मसाला , दमदार कहानी और धुआंधाड़ एक्शन के सही मिश्रण की कहानी चाहिए जो दर्शकों को पूरे पैसा वसूल एंटरटेनमेंट दे और उनकी अपेक्षायों पे पूरी तरह खरी उतरे।
🔸दंगल पापा को "चीनी ठगों" से उम्मीद
जी हाँ "दंगल पापा आमिर खान "की दंगल फिल्म ने हमारे पडोसी देश ड्रैगन चीन में खूब धमाल मचाया था ,
आमिर और उनके प्रोड्यूसर्स को उम्मीद है कि
ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान चीन में अच्छा कारोबार कर सकती है क्योंकि दंगल के हिट होने के बाद आमिर खान के काफी फॉलोवर्स चीन में हो गये हैं और वो लोग आमिर की अगली फिल्म का बेचैनी से इंतज़ार कर रहे हैं।
सूत्रों से खबर मिली है की चीन में ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान को अगले साल रिलीज़ करने की तैयारी में है और इसके लिए वो पूरी तैयारी कर लेना चाहते हैं और कोई जोखिम नही लेना चाहते क्योंकि कहते हैं न दूध का जला छांछ भी फूंक कर पीता है । बहरहाल ये देखना दिलचस्प होगा की ये फिल्म चीन में धमाल मचाती है या वहां भी टॉय टॉय फिस्स हो जाती है।
भारतीय जन संचार संसथान ,नई दिल्ली से चन्द्र प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment
आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।