इटली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 368 मौतें - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Monday, March 16, 2020

इटली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 368 मौतें

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) को महामारी घोषित किया जा चुका है। दुनिया भर में यह बीमारी लगभग 146 देशों में पहुँच चुकी है लेकिन अब तक इसका कोई उपचार नहीं मिल पाया है। चीन के बाद कोरोना का संक्रमण यूरोप में तेजी से फ़ैल रहा है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव इटली में देखने को मिल रहा है। 

यूरोप के इटली शहर में 24 घंटे के भीतर ही करीब 368 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में अब तक कुल 1800 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, तो वहीं दुनियाभर में लगभग 6,513 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देशों के साथ-साथ इटली पूरी तरह से ठप हो गया है। साथ ही अमेरिका सहित दुनिया भर के कई देशों ने यूरोप उपमहाद्वीप में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। 

दुनियाभर में अब तक 1,69,387 लोगों तक कोरोना का संक्रमण फ़ैल चुका है। वहीं इस महामारी के बीच सुखद खबर यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 77,257 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। इससे यह साबित होता है कि इसके संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सही उपचार के माध्यम से इसको ठीक किया जा सकता है। 

कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे भारत में बढ़ रहा है। हालाँकि सरकार की तरफ से सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को साफ-सफाई के प्रति लगातार विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लेकिन वैश्विक संक्रमण की वजह से अन्य देशों की भांति भारत की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1800 से अधिक की गिरावट के साथ 32,252.48 के स्तर पर आ गया है तो निफ़्टी में 500 से अधिक अंको की गिरावट दर्ज की गई है। 


No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages