भारत में कोरोना वायरस के कारण हुई दूसरी मौत, जानिए बचने के उपाय। - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Saturday, March 14, 2020

भारत में कोरोना वायरस के कारण हुई दूसरी मौत, जानिए बचने के उपाय।


भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है. अबकी बार दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत हुई है. कोरोना वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली मौत है. कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी. मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था.

इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना वायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा इनमें से चार लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

कोरोना वायरस के 89 मामलों में से दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 मामले, तेलंगाना में एक मामला, उत्तर प्रदेश में 11 मामले, लद्दाख में 3 मामले, तमिलनाडु में एक मामला, जम्मू-कश्मीर में 2 मामले, पंजाब में एक मामला, कर्नाटक में 7 मामले, आंध्र प्रदेश में एक मामला और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं.


बचने के उपाय

आप संक्रमण को होने से रोक सकते हैं, अगर आप:
1.अल्कोहल वाले सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं या साबुन और पानी से नियमित हाथ साफ़ करते हैं

2.खांसने और छींकने के दौरान टिश्यू पेपर से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को कवर करते हैं

3.किसी ऐसे व्यक्ति जिसमें ज़ुकाम या फ़्लू जैसे लक्षण हैं उससे (1 मीटर या 3 फीट) की दूरी बनाने की कोशिश करे


No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages