ये मोदी को विवादों में घसीटने की खुराफात है- खुद को लेकर वायरल हुए मैसेज पर भड़के पीएम - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Thursday, April 9, 2020

ये मोदी को विवादों में घसीटने की खुराफात है- खुद को लेकर वायरल हुए मैसेज पर भड़के पीएम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को कोरोनावायरस महामारी के समय काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ताली-थाली बजाने के अपील की थी। इस मुहीम को एक ओर जहां देशव्यापी समर्थन मिला था तो वहीं आलोचना भी हुई थी। अब एक दूसरी मुहीम एक मैसेज के साथ वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक पोस्टर में लोगों को उनकी बालकनियों में खड़े होकर 12 अप्रैल, रविवार को शाम 5 बजे "प्रधानमंत्री को सलामी देने" का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस मैसेज को लेकर पीएम मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- "मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।"

उन्होंने आगे लिखा- "हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।"

जुड़े रहिये हमारे फेसबुक पेज कड़क मिजाजी से

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages