'पेन-पाइनेप्पल एप्पल-पेन' वाले चचा को कौन नहीं जानता होगा! जो नहीं जानता होगा वो ये समझ लें की ये भाई साहब ढ़िनचक पूजा के दूर के रिश्तेदार हैं। 'पेन-पाइनेप्पल एप्पल-पेन' वाला चरस गाना बनाने वाले पिकोतारो नामक चचा फिर से लौट आए हैं।
दुनियाभर में फैली कोरोनावायरस महामारी का जब पिकोतारो चचा ने संज्ञान लिया तब इन्हें ये एहसास हुआ कि इस महामारी ने तो इनके गाने से ज्यादा तबाही मचा रखी है। इसी को ध्यान में रखते हुए चचा ने अपने ही पूराने गाने में 'मोडि'फिकेशन लाते हुए उससे कोरोनावायरस जागरूकता फैला रहे हैं। गीत वही हैं, चचा थिरक भी वैसे ही रहे हैं जैसे 'पेन-पाइनेप्पल एप्पल-पेन' वाले गाने में थिरके, बस बोल बदल दिए गए हैं।
अब ये तो गहन चिंतन का विषय है कि इनके इस 'जागरूकता गीत' से कितनी जागरूकता फैली है और कितनी तबाही। कुछ और ज्ञान आपको दिया जाए इससे बेहतर होगा आप इनका गीत सुनकर इनकी महिमा को समझें कि कैसे इस गाने ने मात्र 4 दिनों में 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज़ जुटा लिए हैं।
यहां देखें वीडियो
जुड़े रहिये हमारे फेसबुक पेज कड़क मिजाजी से


