सुरक्षा एजेंसियों ने चीन के इन 52 मोबाइल एप्लीकेशन को बताया खतरा, सरकार को दी बैन करने की सलाह - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Wednesday, June 17, 2020

सुरक्षा एजेंसियों ने चीन के इन 52 मोबाइल एप्लीकेशन को बताया खतरा, सरकार को दी बैन करने की सलाह


सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को सलाह दी है कि चीन द्वारा निर्मित 52 मोबाइल एप्लीकेशन को बैन कर दे या फिर लोगों से न इस्तमाल करने को कहें। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारियों कहना है कि ये एप्लीकेशन उपभोगताओं के फ़ोन से विभिन्न प्रकार के आंकड़े चीन तक पँहुचाते हैं।

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से दिया गए प्रस्ताव का समर्थन नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रेटिएट ने भी किया है, जिसका मानना है कि ये भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

इसके पहले भी कई बार ऐसी आशंकाएं जाहिर की जा चुकी हैं और कई देशों में समय-समय पर ऐसे एप्लीकेशनों पर पाबंदियां लगती रहती है।


वर्तमान में जिन 52 ऐप को चिन्हित किया गया है उनकी सूची ये है : 

एजेंसियों ने इनके लिए RED-FLAG शब्द का प्रयोग किया है जिसका अर्थ है- खतरा !

चीन से जुड़ी इन एप्लीकेशन्स पर कई अन्य देशों ने भी अपनी चिंता जाहिर की है।

हालांकि भारत सरकार की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।

जानकारी के लिए बताते चलें कि हाल में ही भारत सरकार ने विवादों में घिरे चीनी एप्लीकेशन, TIKTOK पर अपना एकाउंट बनाया है।

कड़क मिज़ाजी के Facebook और Telegram चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें-
FACEBOOK PAGE LINK 
TELEGRAM CHANNEL LINK

No comments:

Post a Comment

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages