पटाखे से एलर्जी वाली हेरोइन की शादी में हुई जमकर आतिशबाज़ी।
हाँ भाई हाँ , 1 दिसम्बर 2018 को जोधपुर का उमेद पैलेस एक ऐसी शादी का गवाह बना जहाँ दुल्हन, ज्यादातर मेहमान और जगह तो देसी थी पर शादी हुई विदेसी रीती रिवाज से यानि पूरे क्रिस्चियन(इसाई) रीति रिवाज़ से ।
हम और किसी की नहीं बात कर रहे हैं भारत और विदेश की टॉप हेरोइन में शुमार प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की शादी समारोह की जहाँ दोनों ने ईसाई रीति रिवाज़ के मुताबिक कसमें खायीं और सात जन्मों के बंधन में बंध गये। 2 दिसम्बर को हिन्दू रीति रिवाज़ से भी उमेद पैलेस में शादी समारोह संपन्न हुआ ।
आतिशबाज़ी के दोगलेपन को लेकर जमकर ट्रोल हुईं "श्रीमती जोंस"
उमेद भवन में हुए शादी समारोह में जमकर आतिशबाज़ी हुई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रियंका को ट्रोल किया। उनके इस दोहरे चरित्र पर खूब कमेंट भी किये की वही हेरोइन जिनको दिवाली पर पटाखे को लेकर इतनी परेशानी थी.उनके शादी समारोह में जमकर आतिशबाज़ी हो रही है। तो क्या ऐसे समय में पर्यावरण के खराब होने का ज्ञान देने वालीं प्रियंका का पर्यावरण प्रेम अब गायब हो गया है? या फिर अपनी शादी में सब चलता है वाला फंडा यहाँ भी चलेगा।
गौरतलब है की इस दीवाली से पहले प्रियंका ने लोगों से अपने अस्थमा पीड़ित होने के बारे में बताया था। उनके जैसे कई अस्थमा पीड़ित लोगों को ध्यान में रखते हुए और पर्यावरण की दुहाई देते हुए लोगों से अपील की थी
"लोग इस दिवाली केवल लड्डू और रौशनी की दिवाली बनाएं न की प्रदूषण की"। पर लगता है की वो खुद इस पर अमल नहीं करना चाहती हैं। गंभीर बात ये भी है की उस दिन जोधपुर का पर्यावरण प्रदूषण अपने उच्च स्तर पर था।
चन्द्र प्रकाश शर्मा (हिंदी पत्रकारिता )
चन्द्र प्रकाश शर्मा (हिंदी पत्रकारिता )


शानदार लेखनी! ��
ReplyDelete