प्रेम होना उतना आवश्यक नहीं है जितना प्रेम में होना आवश्यक है - KADAK MIJAJI

KADAK MIJAJI

पढ़िए वो, जो आपके लिए है जरूरी

Breaking

Home Top Ad

Sunday, December 2, 2018

प्रेम होना उतना आवश्यक नहीं है जितना प्रेम में होना आवश्यक है


सांझ के वक़्त 
जब सूर्य और चंद्र दोनों अलसाये होंगे
और
जब मैं स्वयं को 
अपनी अनंत दुवधाओं से निजात पाने
की कला से प्रशिक्षित कर रहा होऊँगा,

तब तुम दबे पाँव आना
और मेरे कानों में धीरे से कहना,

मैं तुमसे प्रेम करती हूँ '

फिर प्रतीक्षा करना,
मेरे होंठों पर उस मुस्कान के आने की
जिसके बाद कुछ और पाने की
आवश्यकता ना लगे।।

फिर,
फिर चली जाना,
मेरे शरीर को कपास की तरह 
उड़ता छोड़कर
बिल्कुल धरती और आकाश के मध्य...

सिद्ध यह करना है 
कि 
प्रेम होना उतना आवश्यक नहीं है
जितना प्रेम में होना आवश्यक है...।

2 comments:

आपको यह कैसा लगा? अपनी टिप्पणी या सुझाव अवश्य दीजिए।

Post Bottom Ad

Pages